‌‌‌गैस वेंडर को मारी गोली, रुपये लूटे

0
1738

बक्सर खबर। गांव में रसोई गैस की आपूर्ति करने गए गैस वेंडर को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसके रुपये भी लूट लिए। घटना अकालूपुर गांव के पास हुई। यह इलाका कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में आता है। सूत्रों ने बताया दोपहर दो बजे के लगभग कमल नारायण तिवारी गैस की गाड़ी लेकर कृष्णाब्रह्म व अरक की तरफ से लौट रहे थे। तभी कुछ युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया। रास्ते में गाड़ी रोकी।

जो रुपये वेंडर के पास थे। वह देने में आनाकानी कर रहा था। तभी उन लोगों ने गोली चला दी। जो उनके दाहिने हाथ में जा लगी। उपचार के लिए घायल को सदर अस्पताल लाया गया। लूट कितने की है। यह अभी ज्ञात नहीं हो सका है। इस सिलसिले में अभी तक इंडेन गैस एजेंसी कोरानसराय के द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। लेकिन, मुलाजिम घायल हुआ है तो मुकदमा दर्ज होना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here