गर्भव‍ती महिलाओं से स्वास्थ्य कर्मियों ने वसूले रुपये

0
482

बक्सर खबर : अनुमंडल अस्पताल में प्रसव के दौरान महिलाओ से पैसे लेने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध में प्रसव पीड़िताओं ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ  प्रर्दशन किया। महिलाओं का आरोप था कि अलग-अलग महिलओं से पैसे की उगाही की गई है।  पीडिताओं में रूपाली कुमारी एकौनी, गीता देवी डुमरी, उषा देवी कोपवां, चंदा देवी मुगांव, श्याम सुंदर नंदन, रीता देवी शामिल हैंं। इन लोगों का कहा कि हम सभी  शुक्रवार की शाम अस्पताल पहुंचे थे। भर्ती के दौरान हमसे नर्स कीर्ति मैडम ने कहा कि 700-700 रूपया जमा करो तब आगे कुछ काम बढ़ेगा नही तो प्रसव नही कराया जाएगा।

जब प्रसुताओं ने  आपस मे बातचीत की तो पता चला कि किसी से 600 किसी से 700 रूपया लिया गया  है। कीर्ति ने एकौनी की रूपाली कुमारी से 600, गीता देवी डुमरी से 700, उषा देवी कोपवां से 600, चंदा देवी मुगांव से 600, श्याम सुंदर नंदन से 300, रीता देवी नंदन से 320 रूपया लिया। डुमरी के जीत यादव ने बताया इसके बाद समझ में आ गया कि यह अवैध वसूली है। इसके बाद पीडिताओं ने  हंगामा शुरू किया। हंगामे की जानकारी होने पर  अस्पताल प्रशासन के लोग आए और कीर्ति से सभी के पैसे वापस कराए। तब जाकारी पीडिताएं शांत हुईं। अस्पताल के डीएस नागेन्द्र भूषण ने कहा कि नर्स किर्ति के बारे में पैसे लने कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर वरीय पदाधिकारों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here