‌‌‌बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर, तटवर्ती सीमा के लोग रहे सजग

0
543

बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस लिए तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग सजग रहें। क्योंकि आपको घर बैठे गंगा के दर्शन हो सकते हैं। जिस तेजी से पानी बढ़ रहा है। उसके अनुसार दियरा इलाके में तटों से पानी मैदानी इलाके में प्रवेश कर सकता है। ताजा सूचना के अनुसार दो सेेेंटी मीटर पानी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा हैं। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता एजाज सलीम बताते हैं कि शनिवार की शाम पानी का स्तर 56.37 था। अर्थात आज रविवार को उसमें और इजाफा हुआ होगा।

हालाकि अभी खतरे की कोई बात नहीं है। क्योंकि जिले में चेतावनी सीमा 59.32 है। सूत्रों के अनुसार गंगा में पानी बढ़ने की वजह गैर प्रदेशों में हो रही बारिश है। कानपुर बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ माता टीला बांध झांसी से भी पानी छोड़ा गया है। सूचना के अनुसार पिछले एक सप्ताह में चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। ऐसी स्थिति में पानी का बढ़ना जारी है। वैसे बहाव की गति तेज है। इस लिए मैदानी इलाके में फैलने का खतरा कम है। बावजूद इसके वैसे इलाके जहां पानी प्रवेश कर जाता है। उन लोगों को एहतियातन सचेत रहने की जरुरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here