गंगा सेतु व एनएच का हुआ भूमि पूजन, ददन ने जताया ऐतराज

0
1467

बक्सर खबर। उत्तर प्रदेश से बिहार को जोडऩे वाले वीर कुंवर सिंह सेतु के पास नया पुल बनाया जाना है। जिसकी अनुमानित लागत 90 करोड़ रुपये है। सेतु निर्माण कार्य का शुभारंभ करने से पहले सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही जिले में बनने वाले 48 किलोमीटर लंबे फोर लेन भी पूजन किया गया। केन्द्रीय परिवार कल्याण स्वास्थ्य राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे व राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने भूमि पूजन किया।

इसके अलावा राजपुर के विधायक सह परिवहन मंत्री संतोष निराला, डुमरांव विधायक सह पूर्व मंत्री ददन पहलवान मौजूद रहे। नंद किशोर यादव ने कहा राज्य सरकार अपने स्तर से हर सहयोग देने को तैयार है। मैं स्वयं बाब के काम को प्राथमिकता देता हूं। हमारा प्रयास होगा जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा किया जाए।

काला झंडा दिखाते भूधारी किसान

भू धारियों ने दिखाया काला झंड़ा
बक्सर। कार्यक्रम के दौरान जब सांसद सह मंत्री अश्विनी चौबे बोलने के लिए खड़े हुए तो एनएच 84 भूमि अधिग्रहण संघर्ष मोर्चा ने काला झंडा दिखाना शुरु किया। इसमें वैसे किसान शामिल थे। जो अपनी भूमि का व्यवसायिक मूल्य सरकार से मांग रहे हैं। पिछले एक दसक से एनएच के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। तब से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद उनके बीच विश्वास जगा था। उचित मुआवजा मिलेगा। पिछले वर्ष इनके द्वारा समाहरणालय के समक्ष अनशन भी किया गया था। तब अश्विनी चौबे ने ही वहां पहुंचकर अनशन तुड़वाया था। लेकिन वही किसान आज एनएच निर्माण का विरोध कर रहे थे।

देखें वीडियो सांस ने क्या कहा – 

सबको मिलेगा मुआवजा, भ्रष्टाचारी लटकेंगे पुल से
बक्सर। मंत्री अश्विनी चौबे जब जनता को संबोधित करने के लिए खड़े हुए तो उनके सामने एनएच के भू धारी खड़े हो गए। सांसद ने कहा अपनी बात रखने का सबको हक है। हमारा यह प्रयास है, सड़क बने और भूमि देने वालों को उनका उचित मुआवजा मिले। हमारे तरफ से हर उचित प्रयास किया जा रहा है। केन्द्र की सरकार एक-एक पैसा देने को तैयार है। लेकिन यहां जो भूमि का सर्वेक्षण हुआ है। उसकी वजह से परेशानी आ रही है। आप लोग परेशान न हों। अगर किसानों का हक कोई कर्मचारी या अधिकारी मारने के चक्कर में होंगे। तो उनको इसी गंगा पुल से उल्टा लटका दिया जाएगा। क्योंकि हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त बिहार और भारत के पक्ष में काम करने वाली है।

add

ददन ने जताया विरोध
बक्सर। भूमि पूजन के दौरान जब डुमरांव विधायक ददन यादव कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए खड़े हुए। उन्होंने विकास का समर्थन किया। साथ ही आपत्ति जताते हुए कहा। बिहार में गठबंधन की सरकार है। लेकिन कार्यक्रम के पोस्टर पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश जी का कहीं नाम व फोटो नहीं है। यह उचित नहीं, हम इसका विरोध करते हैं। हम दूसरे का सम्मान करते हैं। लेकिन कोई हमारे मुख्यमंत्री की अनदेखी करे यह हमें पसंद नहीं।
कांग्रेस ने कहा यह जुमलेबाजी है
बक्सर। अश्विनी चौबे द्वारा सोमवार को जो कार्यक्रम आयोजित किया था। उसे कांग्रेस ने जुमले बाजी करार दिया है। उनके अनुसार तीन वर्ष पहले रमना मैदान से इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। अब सांसद बताए वह जुमलेबाजी थी या यह जुमले बाजी है। दोनों में से कोई एक तो छलावा है। वहीं भाजपा के लोगों ने कहा वह समेकित योजना थी। जब आरा में कार्यक्रम हुआ। वहां से योजना का शुभारंभ किया गया था। यहां उद्घाटन अथवा शिलान्यास नहीं किया गया। यहां तो पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ है। जिन योजनाओं का संयुक्त उद्घाटन हुआ है। वह सांसद योजना की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here