गंगा स्वच्छता अभियान के लिए बछेन्द्री पाल पहुंची बक्सर

0
470

बक्सर खबर। गंगा को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की जिम्मेवारी है। आवश्यकता है सबको जागरुक करने की। अगर हम नहीं चेते तो प्रकृति की यह अनमोल धरोहर हमशे छीन सकती है। सरकार इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वच्छ गंगा कार्यक्रम चला रही है। इस कड़ी मेंआज शुक्रवार को चालीस सदस्यों का दल बक्सर पहुंचा। जिसमें हिमालय पर विजय पाने वाली महिला पर्वतारोही बछेन्द्री पाल शामिल हैं। बक्सर आगमन पर उनका शानदार स्वागत किया गया। वाराणसी से बक्सर तक का सफर उन्होंने जल मार्ग से पूरा किया। इस वजह से एक और संभावना विकसित हुई।

उनके साथ मौजूद दल के अन्य लोग

उनके यहां पहुंचते ही गंगा सेवा ट्रस्ट द्वारा आरती कराकर अभिनंदन किया गया। मौके पर मौजूद एसडीओ के के उपाध्याय ने बताया कि 27 तारीख को जन जागरुकता के लिए कई कार्यक्रम रखे गए हैं। सुबह आठ बजे किला मैदान से प्रभात फ्रेरी सह जन संवाद कार्यक्रम आयोजित है। जो रामरेखा घाट तक जाएगा। दो पहर में दो घंटे तक गंगा स्वच्छता में श्रमदान होगा। दो बजे से स्कूली छात्रों के बीच पेंटिंग एवं वादविवाद प्रतियोगिता होगी। शायं वेला में 6:30 बजे से रामरेखा पर गंगा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी है। 28 को यह दल गंगा के रास्ते पटना के लिए रवाना हो जाएगा। इस दल में कुल चालीस लोग हैं। जिनमें पर्यावरणविद व अभियंताओं का दल है। उनके स्वागत के लिए जिला प्रशासन की तरफ से प्रशासनिक अधिकारियों में डीएम राघवेन्द्र सिंह, एसपी उपेन्द्र कुमार वर्मा व नप पदाधिकारी अरुण कुमार के अलावा गंगा आरती ट्रस्ट से कपिन्द्र किशोर, छात्रशक्ति से सौरभ तिवारी आदि ने भरपूर सहयोग किया।
गंगा आरती करती बछेन्द्री पाल व स्थानीय लोग
उनके साथ मौजूद दल के अन्य लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here