मतदाता जागरुकता के लिए फरिश्तों ने लगाई दौड़

0
143

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव में हर कोई मतदान करे। इसके लिए जिला प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है। राष्ट्र के महा त्योहार में सबकी भागीदारी हो। इसका प्रचार स्वयं प्रशासन कर रहा है। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत आज मंगलवार को दिव्यांग जनों की ट्राइसाइकिल प्रतियोगिता हुई। सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम एमपी हाई स्कूल में आयोजित हुआ। जिसमें कुल 16 लोगों ने भागीदारी की। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि पंकज कुमार को प्रथम, लालबाबु नोनिया को द्वितीय एवं शिवजी प्रसाद को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में दिलीप कुमार, इसराफिल धोबी, मुन्ना कुमार शर्मा, अगस्त कुमार उपाध्याय, कमालू कुमार, सोनू कुमार चौधरी, कन्हैया गुप्ता, प्रिंस दिसी, संजय कुमार राम, बबलू कुमार, जानू राम, जय प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र कुमार आदि ने हिस्सा लिया। इन सभी से जिला प्रशासन ने यह आग्रह किया कि आप लोकसभा चुनाव में अवश्य मतदान करें। एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here