सामने आया वीडियो, अपराधियों ने ढक रखा था चेहरा, रंगदारी के लिए किया फोन

0
1801

बक्सर खबर। नया बाजार में हुई गोलीबारी दहशत फैलाने के लिए की गई है। यह बात सही है। लेकिन, इसका कनेक्शन रंगदारी मांगने से है। क्योंकि जिन दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। वे मेटल कलर की अपाची बाइक पर सवार थे। उन्होंने अपने चेहरों को रुमाल से ढक रखा था। एक बाइक चला रहा था। दूसरे ने गोली चलाई। उनका निशाना था नया बाजार आश्रम तालाब के ठीक पश्चिम स्थित स्वर्ण आभूषण दुकान। अपराधियों ने पहले गोली चलाई। उसके कुछ देर व्यवसायी को फोन किया। एक लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगी।

सूचना पुलिस के पास पहुंची। जिस नंबर से फोन आया वह 7541049922 था। जांच हुई तो पता चला वह किसी महिला के नाम से है। जिसे आज ही किसी ने चोरी किया है। हालाकि उस नंबर के चोरी होने की शिकायत अभी किसी थाने में दर्ज नहीं है। तथ्यों की जांच में पता चला कि वह महिला ईटाढ़ी थाना क्षेत्र की है। अपराधियों ने गोलीबारी के बाद कुमार ज्वेलर्स के संचालक को फोन किया था। यह भी पता चला है कि घटना शाम की नहीं दोपहर 2: 20 की है। क्योंकि कैमरे में ऐसा करने वाले साफ दिख रहे हैं। जो तस्वीरें हमारे हाथ लगी हैं। वह आपके समक्ष हैं। पुलिस हुलिया के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here