सिद्धाश्रम से अयोध्या जाएगी तीर्थों की मिट्टी व गंगाजल

0
777

बक्सर खबर। अयोध्या में बनने जा रहे श्रीराम मंदिर के शिलान्यास में बक्सर के लोग भी शामिल होंगे। जो अपने साथ यहां के सभी प्रमुख तिर्थस्थलों की पवित्र मिट्टी लेकर जाएंगे। यह जानकारी आज श्रीराम सर्किट के सदस्य जगदीश चन्द्र पांडेय उर्फ विद्यार्थी ने दी। उन्होंने बताया रामायण सर्किट से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों की मिट्टी (पंचकोशी क्षेत्र) के साथ वामनाश्रम, सोहनीपट्टी, रामरेखा घाट, ब्रह्मेश्वर धाम, सोमेश्वर स्थान आदि की मिट्टी छोटे पात्रों में एकत्र की गई है।

इसके अलावा गंगाजल और पवित्र सरोवरों का जल एकत्र किया गया है। जिसे लेकर यहां से 1 अगस्त को विद्यार्थी बाइक द्वारा आयोध्या प्रस्थान करेंगे। आज शहर के गोलंबर के पास इस कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीराम फ्यूल के देवदत्त उपाध्याय, अजीत उपाध्याय व जय मां शक्ति समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह एक साथ एकत्र हुए। सभी ने बताया यहां से 21 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जा रही है। जो चेक के माध्यम से दी जा रही है। प्रभु श्रीराम का बक्सर से अभिन्न नाता है। इस लिए यहां की टीम वहां जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here