‌‌‌18 से 28 तक हो होगा पेंशन लाभ पाने वालों का सत्यापन

0
531

बक्सर खबर। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जो लोग पेंशन पा रहे हैं। उनका सत्यापन जिले में हो रहा है। इसका मुख्य मकसद यह है कि योग्य लोगों की पहचान हो सके। जो अयोग्य हैं। उन्हें सूची से बाहर किया जा सके। साथ ही साथ वैसे लाभार्थी जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उनका नाम भी सूची से हटाया जा सके। अक्सर ऐसा होता है। वृद्ध जन स्वभाविक मृत्यु के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अगर उनकी पेंशन राशि खाते में जाती है तो वह प्रशासन के लिए फजीहत का कारण बनती है। ऐसे में जरुरी हो जाता है कि जो पेंशन भोगी हैं। उनका सत्यापन हो। अर्थात उनके जीवित प्रमाणपत्र का सत्यापन हो। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर इस माह की 18 से 28 तारीख तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसके लिए वभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वे पंचायतवार रोस्टर बनाकर लोगों का सत्यापन कराएं। इसके लिए उनकी तस्वीर ली जा रही है। जो उनके आधार कार्ड के साथ होगी। उनकी पहचान का सत्यापन विकास मित्र, कृषि सलाहकार करेंगे। उसकी पुष्टि पंचायत सेवक और टैक्स दरोगा करेंगे। यह निर्देश जिलाधिकारी ने जारी कर दिया है। साथ ही संबंधित विभाग को यह निर्देश दिया गया है। वे पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से गांव-गांव इसका प्रचार प्रसार कराएं। जिससे योग्य लोगों का नाम सूची से जोड़ा जा सके। जो अयोग्य अथवा मृत हैं। उनका नाम सूची से हटाया जा सके। इसके लिए ग्रामीण अपने वार्ड के निर्वाचित प्रतिनिधि अथवा प्रखंड कार्यालय से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार यह कार्य जिले के विभिन्न प्रखंड़ों में तय तिथि से प्रारंभ हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here