मित्रलोक कालोनी में गोली-बारी, पकड़ा गया बोतल महतो

0
1113

बक्सर खबर : शहर से सटे मित्र कालोनी में शुक्रवार की रात गोली-बारी की घटना हुई। आलोक ठाकुर के घर पर अचानक कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमला करने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान शुरु किया। शनिवार को इस हमले का मुख्य आरोपी बोतल महतो पटना से गिरफ्तार किया गया। बोतल आरा जिले के गढऩी थाना के रत्नागर गांव का निवासी है।

इसके लिए पहले से भी जिले में कई मामले दर्ज हैं। कुछ माह पहले चौसा में मोबाइल दुकानदार रोहित ओझा के उपर भी यह गोली चला चुका है। इसके खिलाफ ज्यादातर मामले में रेल अपराध से जुड़े हैं। पुलिस की माने तो इसके खिलाफ सत्रह से अधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन कुछ दिन पहले यह जमानत पर बाहर आ गया था। एक बार फिर जिले की मुफस्सिल पुलिस ने उसे दबोच लिया है। गिरफ्तारी की जानकारी सदर डीएसपी शैशव यादव ने बक्सर खबर को दी।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here