चार माह में दो जवान बेटों की मौत से मचा कोहराम

0
328

बक्सर खबर: दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर डुमरांव स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर युवक मौत हो गई है। घटना शुक्रवार अहले सुबह पांच बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शीयों की मानें तो युवक ट्रेन से उतर के क्रम में गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान कोरानसराय थाना के स्थानीय गांव निवासी मो.करीम(29) पिता मों समशुद्दीन के रूप में हुई है। परिवारिक सूत्रों के अनुसार करीम एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। वह सुबह बिहिंया से लौट रहा था। करीम समाजिक कार्यकर्ता भी था। मौत की सूचना जैसे ही कोरानसराय पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। वहीं युवकों शोक की लहर दौड़ गई।

वहीं राजद के पूर्व मंत्री सह सांसद जगतानंद सिंह, ब्रह्मपुर विधायक शंभू नाथ सिंह यादव, सुनील उर्फ पप्पू यादव ने परिजनों से मुलाकात कर ढ़ाढस बढ़ाया। मुखिया प्रतिनिधी सुमित गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त हुए कहा कि करीम की मौत ने एक सामजिक युवक को खो दिया है। जिससे पंचायत को काफी गहरा झटका लगा है। मों समशुद्दीन के तीन पुत्र है। जिसमें बड़े बेटे रहीम की मौत चार माह पहले विमारी के कारण हुई। परिवार अभी इस घटना से उबरा भी नही था कि भगवान से यह बड़ा झटका दे दिया। जिससे पुरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मां शमीउन्न खातुन बेहोश हो गई। वहीं परिवार के चित्कार से पुरा गांव का महौल गमगीन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here