हत्या के चार दिन बाद लिया बयान, उल्टे परिजनों को धमका रही पुलिस

0
1232

बक्सर खबर: महेन्द्र पाण्डेय हत्या कांड के चार दिन बाद पुलिस बयान लेने पहुंची। पुलिस को देखते ही पीड़ित परिवार का गुस्सा भड़क गया। परिवार के लोगों का कहना था कि कई बार फोन किया परन्तु ओपी प्रभारी ने कहा कि फोन रखो हमारे पास टाइम नहीं है। हत्या के आरोपी कमलेश यादव व संजय यादव दिनदहाड़े घूम रहे है। शनिवार की देर रात शराब की नशे दरवाजे बाहर खड़े होकर धमका रहे है। परन्तु पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना के बाद आज पुलिस पहुंची है।

पांच लोगों का पुलिस ने कलम बंद किया बयान
बक्सर खबर: महेन्द्र पाण्डेय हत्या कांड के चार दिन गुजर चुके हैं। ओपी प्रभारी जय प्रकाश ने पीड़ित परिवार के पांच लोगों का वयान दर्ज किया। जिसमें पीड़ित के पत्नी, बड़े भाई व तीन भांजे थे। जो मृतक को लेकर अस्पताल पहुचे थे। सुग्रीव पाण्डेय ने कहा कि थानाध्यक्ष का रवैया ठीक नहीं लग रहा है। वह बयान लेने के दौरान हड़काने वाले भाषा का प्रयोग कर रहे थे। वे घटना को दुर्घटना बताने पर तुले हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि केस वापस लो नहीं तो दो और को ठोकेंगे
बक्सर: महेन्द्र पाण्डेय हत्या कांड में हीरामन दूबे ने कहा कि चार को नामजद बनाया था। जिसमें सुभाष यादव व गोरख यादव को उसी दिन जेल भेज दिया था। परन्तु कमलेश यादव व संजय यादव अभी भी गांव में घूम धमकियां दे रहे हैं। दूबे ने थानाध्यक्ष से कहा कि शनिवार की रात दरवाजे पर चढ़कर गाली-गालौज करते हुए बोल रहे थे। केस वापस ले लो वर्ना अभी और दो को ठोकेगें।
ओपी प्रभारी ने कहा कि फोन रख टाइम नहीं है मेरे पास
बक्सर खबर: मृतक पाण्डेय के नाती संजय पाण्डेय ने कहा रविवार को सुबह मैने ओपी प्रभारी को एकबार नहीं चार बार फोन किया। उन्होंने कहा फोन रख अभी टाइम नहीं है। अब आप ही लोग बताएं की हम किसके पास जाए। हमारा कोई सुनने वाला ही नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here