राजपुर में मिले चार कोरोना संक्रमित

0
2054

-अब कुल सक्रिय रोगियों की संख्या हुई 26
बक्सर खबर। जिले में चार और लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी राजपुर प्रखंड से संबंधित हैं। यह जानकारी जिला प्रशासन के हवाले से मिली है। इनकी उम्र क्रमश: 34, 17, 11 एवं 9 वर्ष है। यह सभी हाल ही में मुंबई से आए थे। इन चार नए संक्रमित रोगियों की पॉजिटिव रिपोर्ट शनिवार रात में आई।

इसके बाद अब जिले में कुल सक्रिय रोगियों की संख्या 26 हो गई है। आंकड़े के अनुसार अभी तक जिले में कुल संक्रमित मिले लोगों की संख्या बढ़कर 129 हो गई है। इनमें से 103 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रशासन ने सभी को यह सलाह दी है। वे सामाजिक दूरी का पालन करें। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। क्योंकि सतर्कता ही बचाव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here