किला में मंत्री व समाहरणालय में डीएम फहराएंगे ध्वज

0
664

बक्सर खबर। मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह बुधवार को किला मैदान में मनाया जाएगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। कल बारिश परेशान नहीं करे। इसके लिए भगवान से प्रार्थना की जा रही है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार किला मैदान में मुख्य समारोह का समय प्रात: 9 बजे का रखा गया है। प्रदेश के कला व संस्कृति मंत्री श्रीकृष्ण ऋषि यहां ध्वज फहराएंगे। यह समारोह 40 से 45 मिनट का होगा।

मंत्री जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर अपना भाषण देंगे। इसके उपरांत जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम वहां से समाहरणालय पहुंचेगी। जहां डीएम राघवेन्द्र सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 10:10 में एसपी कार्यालय व 10:20 में अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ केके उपाध्याय ध्वज फहराएंगे। संध्या वेला में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम इस वर्ष रामलीला मंच से संपन्न होंगे। क्योंकि नगर भवन की मरम्मत का कार्य चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here