पूर्व सांसद लालमुनी चौबे की पुण्यतिथि आज

0
215

बक्सर खबर। बक्सर के पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री लालमुनी चौबे की आज पुण्यतिथि है। 25 मार्च 2016 को उनका निधन हो गया था। दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बक्सर की राजनीति में फकीर कहे जाने वाले लालमुनी चौबे यहां से चार बार सांसद रहे। छात्र जीवन के साथी भाजपा नेता बबन उपाध्याय ने उनको याद करते हुए कहा आज के दौर में वैसे लोगों का होना मुमकिन नहीं।

हमेशा जन सरोकार की समस्याओं को तरजीह देते थे। सच्चे नेता होने का सबसे बड़ा प्रमाण है कि उन्होंने कभी भी अपने लोगों को तरजीह नहीं दी। इस वजह से बहुत से अपने नाराज हुए। लेकिन, अपनों की कौन कहे कभी स्वयं के लिए भी राजनीति को उन्होंने उपार्जन का स्त्रोत नहीं बनाया। जब भी स्वच्छ राजनीतिक की बात होगी। उनके जैसे नेता याद किए जाते रहेंगे।
लालमुनी चौबे के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here