पूर्व मंत्री अखिलेश सिंह पहुंचे बक्सर, कांग्रेस नेताओं में मची आपाधापी

0
614

बक्सर खबर। कांग्रेस के पूर्व मंत्री अखिलेश कुमार सिंह आज सोमवार को बक्सर पहुंचे। 21 तारीख को पटना के कृष्ण मेमोरियल हाल में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण बाबू की जयंती मनायी जानी है। वे इसके लिए यहां पहुंचे थे। लेकिन बिहार प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष होने के कारण वे यहां के नेताओं के लिए हाट केक बने हुए थे। जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने शहर के गोलंबर के पास ही उनका जोरदार स्वागत किया। उनके हाथों नए जिला कार्यालय का उद्घाटन कराया जाना था। जिसका शुभारंभ उन्होंने किया। लेकिन वहां कुछ लोगों ने नारेबाजी कर कार्यक्रम को अस्तव्यस्त कर दिया। बावजूद इसके अखिलेश सिंह ने सभी औपचारिकताएं पूरी की और दूसरे कार्यक्रम के लिए स्वामी शहजानंद आश्रम चरित्रवन पहुंच गए।

श्रीकृष्ण सिंह के जयंती कार्यक्रम में शामिल लोग

21 को सभी लोग पहुंचे पटना
बक्सर खबर। नगर के चरित्रवन में स्वामी शहजानंद आश्रम पर अखिलेश सिंह का कार्यक्रम आयोजित था। बाबू श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई जानी है। वहां बोलते हुए अखिलेश सिंह ने सभी से कहा। जितने उत्साह के साथ आज आप लोग यहां दिखे। उसी उत्साह से तय तिथि को पटना के कृष्ण मेमोरियल हाल पहुंचे। उस कार्यक्रम में सदर विधायक संजय तिवारी दिखे। जो पार्टी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। अन्य उपस्थित लोगों में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, अनिरुद्ध पांडेय, कामेश्वर पांडेय, साधना पांडेय, रामप्रसन्न द्विवेदी, चौसा प्रमुख सुनीता राय, वार्ड दो के पार्षद योगेश राय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, शशी राय, मनोज पांडेय आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here