मजबूर मां की जन्मजात बेटी मिली सड़क किनारे

0
842

बक्सर खबर। हम इसे मजबूरी ही कहेंगे। जब मां अपनी गोद से नवजात बच्चे को अलग करती है। शायद इसके लिए वह इकलौती जिम्मेवार नहीं। आज बुधवार की सुबह बगेन थाना के राजपुर गांव के पास सुबह पांच बजे बच्चे के रोने की आवाज रंजीत और रंजन राम ने सूनी। दोनों घर से बाहर निकले आवाज की दिशा में तलाश करने लगे। वे देखकर दंग रह गए। सड़क किनारे चाट में एक नवजात बच्ची सिसक रही थी। दोनों ने उसे उठाया और तुरंत कपड़े में लपेटा और पास से रघुनाथपुर प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र ले गए।

वहां लोगों ने समझाया पुलिस को खबर कर दो। उनकी सहायता से बगेन थाना को सूचना दी। सअनी सूरज सिंह पहुंचे और पूरे मामले की तस्दीक कर चाइल्ड लाइन डुमरांव को सूचना दी। खबर पा कर चन्दन कुमार डुमरांव, जोसना सिंह आरा, तरुन पंडित आदि पहुंचे और पुलिस ने बच्ची को उन्हें सौंप दिया। जिसे उचित देखभाल के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल की चादर में लिपटी नन्हीं सी जान को इस दौरान जिसने भी देखा यही कह रहा था। उपर वाले तू बहुत दयालु है, बुरे तो हम जैसे लोग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here