बेहतरीन पुलिसिंग के लिए हमेशा याद किये जाएगे राजकुमार : विभोर

0
375

बक्सर खबरः सोमवार को मुखिया संघ उपाध्यक्ष विभोर द्विवेदी की अध्यक्षता में सिकरौल थानाध्यक्ष राज कुमार का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को फूल माला व शॉल एवं कलम-डायरी देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुखिया विभोर ने कहा कि ने कहा कि थाना प्रभारी के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कहीं से भी लोगों को नहीं लगता था कि यह व्यक्ति थाना के थाना प्रभारी है। हर समय लोगों की सेवा करने में जुटे रहते थे। इनके कार्यकाल में थाना में भूमि संबंधी विवाद के निबटारे के लिए जो जनता दरबार लगाते थे और उनका निबटारा भी थाना स्तर पर हो जाने के कारण लोगों में इनकी कमी हमेशा खलेगी।

जब एक वर्ष पूर्व आये थे तो सिकरौल गर्म था। लगातार गोलीबारी व हत्या हो रही थी। लेनि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जहां तक इनकी प्रशंसा की जाए वह बहुत ही कम होगा। पूर्व थानाध्यक्ष राज कुमार ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि नव पदस्थापित थानाध्यक्ष विनय कुमार भी लोगों को साथ लेकर चलेंगे और लोग अपनी समस्या का उनसे मिलकर हल करेंगे। कुमार ने कहा कि यहां जब मैं आया था तो पुरा महौल गर्म था। लेकिन स्थानीय लोग व मुखिया संघ ने जो मुझे पुलिस व पाॅब्लिक रिलेशनशीप को मजबूत करने में जो सहयोग किया वह अतुल्नीय है जिसका परिणाम है कि कोई भी पुलिस के तहत पांचों क्रम में कोई घटना नही हुई। इस मौके पर राजीव कमल सिंह, विरेन्द्र यादव, रामजी यादव, संजय पासवान, लाला पासवान, ज्ञानेन्द्र दिवेद्वी, मनोज दूबे, धनजी दूबे, डब्लू सिंह,बाबूगंज मुखिया सत्येन्द्र यादव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here