दरोगा बने सिंधाबांद के अजय

0
1283

बक्सर खबर। अगर आप मन लगाकर पढ़ाई करें तो नौकरी जरुर मिलेगी। इसके लिए जरुरी नहीं कि आप दिल्ली और पटना में जाकर पढ़ाई करें। अपने गांव अथवा शहर में रहकर भी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। यह कहना है सिंधाबांद गांव के अजय का। जिनका चयन पुलिस विभाग में दरोगा के लिए हुआ है। कल अर्थात 14 मार्च को उन्हें नियुक्ति पत्र मिलेगा। अजय ने बताया वे इटाढ़ी प्रखंड के रहने वाले हैं। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर से पूरी की।

मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद एमवी कालेज में दाखिल लिया। वहीं से इतिहास विषय से एमए कर रहे हैं। इस बीच 2017 में दरोगा भर्ती की परीक्षा दी। पीटी और मेंस के बाद फिजिकल भी निकाला। अब उनका चयन हो चुका है। अजय ने बताया पिता रामनरायण सिंह व दादा स्व. लाल मोहर सिंह के आर्शीवाद से उनको यह सफलता मिली है। वे कहीं परीक्षा की तैयारी के लिए नहीं गए। चाचा जितेन्द्र यादव शिक्षक हैं। उन्होंने मार्गदर्शन किया। इन सभी के स्नेह से घर पर रहते हुए उन्होंने लगन से यह सफलता हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here