चारा घोटाला: दुमका केस में भी लालू दोषी,जगन्नाथ बरी

0
381

बक्सर खबर: चारा घोटाला से जुड़े दुमका ट्रेजरी केस में सोमवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया। इसी मामले में कोर्ट ने पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र को बरी कर दिया। इसमें लालू समेत 31 आरोपी थे। चारा घोटाला के 6 केस में से अब तक 4 में फैसला आया है। चारों में लालू यादव को दोषी ठहराया गया है। लालू फिलहाल बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे हैं।

कोर्ट के फैसले के पहले लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के कई नेता रांची पहुंचे। लालू भी कोर्ट रूम में पहुंच गए थे। उन्हें रविवार को तबीयत खराब होने के बाद रांची के रिम्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लालू को सीने में दर्द की शिकायत थी। लालू की सजा पर इस महीने दो बार फैसला टला। पहली बार 15 मार्च को, तब लालू ने नई पिटीशन दाखिल कर तीन पूर्व अफसरों को आरोपी बनाने की मांग की थी। फिर 17 मार्च को जज शिवपाल सिंह को ज्यूडिशियल एकेडमी के कार्यक्रम में जाना था, इसलिए फैसला टाल दिया गया। वहीं इस मामले में फैसला आने के बाद राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। इन सभी का कहना है कि यह सारा कुछ प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर हो रहा है। आखिर एक ही मामले में लालू प्रसाद को कैसे दोषी ठहरा दिया जाता है और जगन्नाथ मिश्रा को बरी कर दिया जाता है। यह सवाल तो बनता ही है? राजद भाजपा से यह सवाल करता रहेगा।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here