चलते ट्रैक्टर पर लगी आग, मची अफरातफरी

0
552

बक्सर खबर। चक्की प्रखंड के लक्षमण डेरा में आज अजीब वाकया हुआ। एक ट्रैक्टर पर गेहूं के बोझे लगे थे। वह महर्षि श्याम सुंदर दास प्लस टू विद्यालय के पास से गुजर रहा था। इसी बीच दूसरी तरफ से एक पिकअप वाहन आया। वह भी ओवर लोड था। दोनों वाहन सड़क पर साइड लेने के लिए अंतिम किनारे तक गए। इस बीच पिकअप पर लदा सामान उपर बिजली के तार से टकराया। चिंगारी उठी और वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर पर जा गिरी। लोग कुछ समझ पाते तबतक ट्रैक्टर धूधू कर जलने लगा। उसकी टाली पर लगभग 60 बोझे लदे थे। सब धू धू कर जलने लगे। मौके पर पहुंचे अग्निशामक दल ने वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जली झोपड़ी देखती श्रीभगवान राम की पत्नी

सूत्रों अनुसार यह इलाका तिलकराय हाता ओपी के अंतर्गत आता है। फसल दहाड़ी बिंद की थी और ट्रैक्टर रामायण बिंद का। यह हादसा आज शनिवार की सुबह दस बजे के लगभग हुआ। वहीं एक दूसरी घटना शुक्रवार को सदर प्रखंड के लालगंज गांव में हुई। इसकी सूचना देने वाले पाठक ने बताया गुरुदास मठिया के रहने वाले श्रीभगवान राम की फसल और उनकी झोपड़ी इस घटना में पूरी तरह जल गई। यह परिवार काफी गरीब है। परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग स्थानीय लोगों ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here