पांच थानेदार बदले, रंजीत बने नगर कोतवाल

0
2683

बक्सर खबर। पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने पांच थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात किए हैं। इनमें से तीन का थाना बदला है। दो नए लोगों को कमान मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार अवर निरीक्षक बैजनाथ चौधरी को विधि व्यवस्था शाखा से ब्रह्मपुर भेजा गया है। वे अंचल निरीक्षक सह ब्रह्मपुर के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। सिमरी के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को नगर कोतवाल बनाया गया है।

वहीं नावानगर से हाल ही में सस्पेंड हुए जुनैद आलम को सिमरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। डुमरांव थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी को नावानगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। ब्रह्मपुर के प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा को राजपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। यह आदेश आज शनिवार की शाम पुलिस कप्तान ने जारी किए। ज्ञात हो कि नगर, राजपुर और नावानगर की कुर्सियां पीछले कुछ दिनों से खाली चल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here