पांच बीघे की फसल राख, नदांव की घटना

0
568

बक्सर खबर। सदर प्रखंड के नदांव गांव में आज रविवार की सुबह आगजनी की घटना हुई। बिजली के तार टकराने के कारण उठी चिंगारी ने खेतों में लगी फसल को नष्ट कर दिया। सूचना के अनुसार जिन किसानों की सफल जली है। वे सभी मेहनत मजदूरी करने वाले लोग हैं। मौके पर पहुंची मीडिया को ग्रामीणों ने बताया कि शांति देवी, शारदा देवी, मुरली चौहान, रामाकांत और भोला राम की फसल जली है।

गर्मी का मौसम और तेज उठती लपटों ने महज कुछ देर में इन खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को स्वाहा कर दिया। गांव के लोग लपके और किसी तरह आग पर काबू पाया। नहीं तो आस-पास के खेतों में और भी फसल लगी थी। गांव के लोगों ने इन गरीब परिवार वालों को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है। क्योंकि छोटे किसानों की फसल उनकी जमा पूंजी थी। जिसे घर आने का इंतजार वे कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here