गोलीबारी से दहला खरहाटांड, रंगदारी नहीं देने पर हुई घटना

0
1078

बक्सर खबरः खरहाटांड में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने ताबतोड़ फायरिंग की। घटना सोमवार की दोपहर सिमरी थना के खरहाटांड बाजार की है। सूत्रों के अनुसार मुन्ना सिंह पिता रुद्रपाल सिंह से कुछ लोगों ने रंगदारी मांगी थी। रविवार की दोपहर दुकान पर आ धमके। दुकानदार ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। अपनी मांग पूरी न होते देख अपराधियों ने हवा में गोली चलाई। संयोग रहा इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। दुकानदार के अनुसार घटन में श्रीभगवान यादव का हाथ है। जो मौका देख अपने साथियों के साथ भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अन्य तो भागने में सफल रहे। लेकिन श्रीभगवान गिरफ्तार हो गया।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी चक्की का रहने वाला है। पुलिस को पता चला वह थाना क्षेत्र के निमौवा गांव में वह छीपा है। जहां उसकी रिश्तेदारी है। पुलिस की छापामारी के वक्त वहां उसके दूसरे साथी भी थे। लेकिन वह भाग निकले। यह श्‍राब के नशे में पकडा गया। मेडिकल में अल्कोहल की इसकी पुष्टि के बाद जेल भेज दिया गया। पीड़ित दुकानदार निमौवा टोला के रहने वाले हैं। उनके बयान पर आर्म्स एक्ट व हत्या का प्रयास , लूट आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here