स्कूल के गेट पर गोलीबारी, रंगदारी से जुड़ा है मामला

1
1569

बक्सर खबर। शहर से सटे जासो रोड में आज शनिवार की रात गोलीबारी की घटना हुई। सूचना के अनुसार अपराधियों ने रात साढ़े नौ बजे के लगभग स्कूल के गेट पर गोली दागी। संभवत: अंदर कोई नहीं था। बावजूद इसके ऐसा अपराधियों ने क्यूं किया। पूछताछ के क्रम में सूत्रों ने बताया मामला रंगदारी से जुड़ा है। जासो रोड में रेड ग्लोबल नाम का स्कूल चलता है। यह कुल्हडिय़ां के रहने वाले शिवभजन कुशवाहा का स्कूल है। वे बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं। तीन-चार दिन पहले उनसे किसी ने रंगदारी मांगी थी।

उन्होंने बात को हल्के में लिया। उन्हीं को धमकाने की नियत से ऐसा अपराधियों ने किया है। उस घर में एक ए एन एम प्रशिक्षण केन्द्र भी चलता है। सच जानने के लिए बक्सर खबर ने जासो रोड इलाके में रहने वाले लोगों से संपर्क किया तो पता चला। स्कूल के गेट पर गोली के निशान देखे गए हैं। घटना की वास्तविकता जानने के लिए सदर डीएसपी सतीश कुमार से पूछा गया। उन्होंने घटना की पुष्टि की। लेकिन, इसके अलावा कुछ नहीं बताया। यह इलाका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here