दो पक्षों में गोलीबारी, दस नामजद, चार गिरफ्तार

0
2268

-आपसी विवाद के कारण भिड़े लोग, दोनों तरफ से प्राथमिकी
बक्सर खबर। आपसी विवाद को लेकर आज गुरुवार की दोपहर गांव में गोलियां चलने लगी। किसी ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लोग घायल भी मिले। विवाद कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछने पर राजपुर पुलिस ने कहा रघुनाथपुर गांव में भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे।

इनमें एक पक्ष से शंभु यादव और दूसरी तरफ से कमला यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।  शंभु ने कमला, मंगल, ब्रह्मेश्वर और राहुल को नामजद किया है। इनमें से कमला और मंगल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कमला ने शंभु यादव, सुनील, शैलेन्द्र, शैलेश व लालजी को नामजद किया है। इस पक्ष से शंभु और शैलेश को गिरफ्तार किया गया है। अर्थात पुलिस ने दोनों पक्ष से विवाद करने वाले प्रमुख लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी शिकायत भी दर्ज कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here