डिहरी में गोलीबारी, फूंक दिए गए कई वाहन

1
2701

बक्सर खबर । चौसा प्रखंड के डिहरी गांव में दो पक्षों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी जारी है। सूचना के अनुसार शनिवार की सुबह ग्यारह बजे तक वहां गोली चलने की सूचना है। विवाद शुक्रवार की रात ही प्रारंभ हुआ। दशहरे के कार्यक्रम के दौरान विवाद बच्चों से शुरू हुआ। एक पक्ष से रामनरायण राय उप मुखिया एवं दूसरे पक्ष से डंपू राय का नाम आ रहा है। राजपुर थाने की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। डीएसपी ने यह बताया विवाद शुक्रवार की रात प्रारंभ हुआ। विवाद किसी तरह सलटा। लेकिन किसी ने एक बच्चे को पीट दिया।

विवाद शुरू हुआ तो रामनरायण राय उर्फ मुन्ना राय की बाइक, टैम्पो व ट्रैक्टर को कुछ लोगों ने जला दिया। वहीं सूत्रों ने बताया सुबह होते ही मामला और भड़क गया। गांव के बधार में दोनों पक्ष के तरफ से गोलियां चलने की सूचना है। एक पक्ष कुख्यात अपराधी गुड्डू राय समर्थक है और दूसरा पक्ष उनका विरोधी। पुलिस ने बताया रामनरायण राय इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज करा रहे हैं। जिसकी कार्रवाई चल रही है। संभवत: दूसरा पक्ष भी शिकायत दर्ज कराएगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here