‌‌‌डुमरांव में गोलीबारी, कोई घायल नहीं, तीन युवकों की तलाश

1
2620

बक्सर खबर। डुमरांव शहर में आज शुक्रवार की शाम गोलीबारी की वारदात हुई। स्टेशन रोड में विष्णु भगवान मंदिर के पास तीन युवक बाइक से पहुंचे। एक घर के बाहर उन लोगों ने कई चक्र गोलियां चलाई और शहर की तरफ भाग गए। जिधर गोली चली। वहां जितेन्द्र यादव का घर है। वे घर के बाहर ही मौजूद थे। उनके अनुसार वे बाल-बाल बच गए।

तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। डुमरांव थाने की टीम वहां पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने पुलिस को बताया कि ऐसा करने वाले युवक मनीष शर्मा व टिंकू थे। इन तीनों ने ताबड़तोड़ कई चक्र गोलियां चलाई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने जितेन्द्र यादव से पूछा। आपसे उन सभी का कोई विवाद है क्या ? उनके अनुसार उनका किसी से कोई विवाद नहीं। वहीं सूत्रों की माने तो पास में ही एक और युवक का घर है। वह विवादित चरित्र का है। संभव है उसके घर के सामने गोली चली हो। लेकिन फिलहाल जितेन्द्र यादव की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी डुमरांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।

1 COMMENT

  1. क्यों ना उस समय को ही न आने दे प्रशासन। कोई किसी का हत्या करने की सोचे ही नहीं प्रशासन इस पर विचार करती तो बहुत ही बेहतर होता। पिड़ीत चार बार थाना पर जाता है एक बार कोई नही आता है थाना से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here