आग ने छिना किसानों का निवाला पांच सौ धान का बोझा राख

0
128

बक्सर खबर: रविवार की दोपहर नगर के वार्ड एक स्थित खिरौली गांव के बधार स्थित एक खलिहान में अचानक आग लगने से खलिहान में रखे सात बीघे के धान के बोझे जल गये। खलिहान से आग की लपटे उठते देख आस पास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर वाहन ने करीब आधा घंटा के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान खलिहान में रखे चार किसानों के सात बीघे के धान के बोझे जल गये। जले धान की कीमत करीब दो लाख रूपये बताई जा रही है।

जिससे किसानों में मायूसी छा गई। हालांकि आगलगी की इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। फायर वाहन के आग पर काबू पाने से लोगों ने राहत की सांस ली। श्रीराम राय, जयराम राय व भैरव राम व राधिका देवी ये चार ऐसे किसान है जिनके पूरे सीजन की मेहनत पर आग ने पानी फेर दिया तथा उनकी आखों के सामने ही उनके खून पसीना की कमाई धान के बोझे जल गये। आगलगी की इस घटना में श्रीराम के 3, बीघे, जयराम के 2 बीघे, भैरव राम का एक बीघा व राधिका देवी के एक बीघे की फसल जली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here