‌‌‌हत्या के मामले में पांच के खिलाफ प्राथमिकी

0
3796

– पूर्व के मुकदमें में गवाह होने के कारण बनाया निशाना
बक्सर खबर। आज शुक्रवार को सोमेश्वर स्थान मुहल्ले में हुई पृथ्वी सिंह की हत्या उनके गांव भीखमपुर के लोगों ने की है। यह आरोप मृतक के पिता भोला सिंह ने लगाए हैं। उनके अनुसार गांव के कुंज बिहारी गिरी, प्रिंस गिरी, दीपक और अन्य दो अज्ञात समेत पांच ने वारदात को अंजाम दिया हैं। हत्या की वजह यह थी कि मेरा पुत्र मुकदमें का मुख्य गवाह था। जुलाई माह में गांव के ही सत्येन्द्र कुमार की हत्या इन्हीं लोगों ने की थी। वह चचेरा भाई था। इस लिए पृथवी मुख्य गवाह था। जो बात उन लोगों को खटक रही थी। गवाह को रास्ते से हटाने के लिए उन लोगों ने मेरे बेटे को मार दिया।  पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है। फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू है। यह जानकारी नगर थाने के हवाले से मिली।

वहीं सूत्रों ने बताया कि एक दिन पहले। गुरुवार को पुलिस ने फरार चल रहे प्रिंस की तलाश में भीखमपुर में छापा मारा था। लेकिन, वे सब गांव में नहीं थे। इस लिए पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। बढ़ती दबिश को देखकर उन लोगों ने यह कदम उठाया है। सच क्या है, यह जल्द ही खुल कर सामने आएगा। लेकिन एक सवाल यह उठता है कि क्या, सिर्फ जमीन के लिए ताबड़तोड़ हत्याएं हो रहीं है। या घटना की वजह कुछ और भी है। हालाकि जब सत्येन्द्र की हत्या हुई थी। उस समय जमीन की कारण बताया गया था। उस हत्या से पहले दोनों पक्ष के बीच विवाद भी हुआ था। तब समय रहते उचित कार्रवाई न करने के आरोप में एसपी ने ईटाढ़ी के थानाध्यक्ष व केस के अनुसंधानकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here