चौबे के खिलाफ चार धाराओं में आचार संहिता का एफआईआर

0
747

बक्सर खबर। किला मैदान के पास भाजपा उम्मीदवार अश्विनी चौबे और जिला प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस मामले में आज रविवार को चार धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े इस मामले में अश्विनी चौबे और जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह को नामजद किया गया है। इसके अलावा डेढ़ सौ अज्ञात लोगों का जिक्र किया गया है। प्राथमिकी सदर सीओ सत्येन्द्र ने दर्ज करायी है। जिसमें निर्धारित समय के बाद तक कार्यक्रम करने, वाहन का जुलूस निकालने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की बात कही गई है।

आज शाम छह बजे के लगभग पुलिस ने यह बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इन धाराओं में निवर्तमान सांसद की गिरफ्तारी होगी। यह पूछने पर पुलिस पदाधिकारियों ने कहा। जांच पूरी होने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया अश्विनी चौबे के साथ बहस हुई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अनुमति ली थी। इस लिए उन लोगों को नामजद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here