बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जुटाए पचास हजार

0
102

बक्सर खबर। कांग्रेस के युवा नेता व सिकरौली पंचायत के मुखिया विभोर द्विवेदी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता एकत्र की है। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से अभिचान चलाया और पचास हजार रुपये एकत्र किए। यह राशि पटना के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई है। प्रदेश नेतृत्व ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। आपके अच्छे नेतृत्व क्षमता व समाज के सभी वर्गो में मजबूत पकड़ का यह परिणाम है।

विभोर के अनुसार प्रदेश नेतृत्व पटना में कई शिविर चला रहा है। इसके लिए हमारी तरफ से मदद भेजी गई है। उन्होंने मदद के साथ राज्य सरकार पर निशाना भी साधा। पटना में आई प्रलयंकारी बाढ़ राज्य सरकार की विफलता का परिणाम है। उन्होंने सीधे तौर पर इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार ढहराया तथा कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पटना के साथ ही पूरे बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। बाढ़ के दौरान प्रशासनिक विफलता से जनता में काफी आक्रोश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here