प्रधानमंत्री की सभा बक्सर में संभावित …

0
1518

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे चरम पर पहुंचती जा रही है। बक्सर में भी प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित हो गया है। फिलहाल 14 मई को यहां उनके आगमन की तैयारी है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार चुनावी सभा अहिरौली के पास होगी। जहां कुछ वर्ष पूर्व जीयर स्वामी जी महाराज का यज्ञ हुआ था। एनएच से लगे इस भुभाग का मुआयना करने डीएम, एसपी, एसडीओ व अन्य अधिकारी बुधवार को पहुंचे थे। अवलोकन के उपरांत क्या रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है।

यह जानकारी अभी नहीं मिली है। इससे पूर्व चौसा स्थित निर्माणाधिन थर्मल पावर की जमीन पर कार्यक्रम की बात कही जा रही थी। लेकिन वह इलाका शहर से दूर हो जाएगा। इस वजह से अहिरौली की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व लोजपा नेता रामविलास पासवान भी शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर आज गुरुवार को दोपहर में भाजपा चुनाव समिति की बैठक बुलाई गयी है। सूत्रों ने बताया दोपहर 12 बजे के लगभग यहां कार्यक्रम संभावित है। लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए पंडाल बनाया जाएगा। यहां से प्रधानमंत्री सासाराम चले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here