फौजी ने लगाई ससुराल में फांसी

0
1170

बक्सर खबर। सेना के जवान ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना रविवार सुबह की है। परिजनों के अनुसार मनोज यादव पुत्र रामअवतार यादव चार तारीख को ही छुट्टी वापस आया था। वह मूल रुप से चौसा गांव का रहने वाला है। चौसा आने के बाद पांच को वह अपनी ससुराल ईटाढ़ी आ गया। क्योंकि उसकी पत्नी और बच्चे वहीं थे। शनिवार को पत्नी के साथ बक्सर बाजार भी गया था। जहां से वे लोग वापस इटाढ़ी आ गए। रविवार की सुबह जब पत्नी कमरे में चार लेकर गई तो पाया कमरा अंदर से बंद था। घर वालों ने जब अंदर झांकर देखा तो पता चला वह पंखे की कुंडी से झूल गया है।

तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार चालीस वर्षीय मनोज आर्मी में सूबेदार के पद पर तैनात था। कुछ दिन पहले ही उसका तबादला रांची से जोधपुर हुआ था। वहां ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद सवा महीने की छुट्टी पर गांव आया था। इस बीच ऐसा क्या हुआ जिस वजह से उसने फांसी लगाई। इन कारणों का पता नहीं चल पाया है। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here