‌‌‌संपति के विवाद में पिता ने कर दी बेटे की हत्या, दूसरा घायल

0
4552

बक्सर खबर। पिता ने ही अपने बेटे की हत्या कर दी। उसने चाकू से हमला किया। बीच-बचाव करने आए दूसरे बेटे पर भी हमला किया। जिससे उसका एक हाथ बूरी तरह लहूलुहान हो गया। ग्रामीणों ने यह नजारा देखा तो ऐसा करने वाले रामबाबू सिंह और उसकी पत्नी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। वहीं कुछ लोग दोनों बेटों को लेकर अस्पताल भागे। पास के चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने 26 वर्षीय पप्पू कुमार को मृत घोषित कर दिया।

दूसरे युवक पिंटू का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना आज दोपहर की है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि सभी कोचाढ़ी गांव के निवासी हैं। यह इलाका राजपुर थाना के अंतर्गत आता है। पिता रामबाबू सिंह से तीन भाइयों का विवाद हिस्से को लेकर था। इन बच्चों की मां पहले ही गुजर गई थी। बचपन ननिहाल में बीता था। इधर रामबाबू सिंह की दूसरी शादी हो गई थी। यहां आने पर सौतेली मां और पिता के साथ अक्सर विवाद होता था। आज रविवार की दोपहर विवाद बढ़ा तो पिता ने चाकू से उनके उपर हमला कर दिया। एक भाई छीप गया। बड़े भाई पप्पू को उसने चाकू मार दिया। पंचायत के मुखिया एवं अन्य लोग फिलहाल दूसरे युवक पिंटू (23) को लेकर अस्पताल पहुंचे हुए हैं।

shubhkamna

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here