किसानों को बगैर ब्याज के मिलेगा ऋण : राजनाथ सिंह

1
227

-एक देश में दो प्रधानमंत्री नहीं होंगे, सख्त होगा देशद्रोह का कानून
बक्सर खबर। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज डुमरांव पहुंचे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपका हर वोट मोदी को मजबूत करेगा। देश के लिए ईमानदारी से काम करने वाले प्रधानमंत्री का हाथ आप मजबूत करें। उन्होंने कहा कांग्रेस कह रही है। देशद्रोह के कानून को कमजोर करेंगे। उसमें बदलाव आएगा। हम आपको विश्वास दिलाते हैं। हमारी सरकार बनने के बाद उस कानून की और गहन समीक्षा होगी। उसमें दी गई ढील का लाभ जो लोग उठा रहे हैं। उसे और पुख्ता किया जाएगा।

इस देश में कुछ लोग काश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की बात कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। एक देश एक कानून की व्यवस्था है और रहेगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। किसान हितों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिसके पास है वह केसीसी का कार्ड ले ले। अब किसान को बगैर ब्याज के ऋण मिलेगा। वह भी पांच वर्ष के लिए। जिसकी अधिकतम सीमा एक करोड़ तक होगी। राजनाथ सिंह की बाते सून मौजूद लोग तालियां बजाने लगे।

उन्होंने कहा मैं किसी भी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करता। क्योंकि प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं सरकार का मुखिया और देश का प्रधान होता है। कुछ लोग उसे भी गाली दे रहे हैं। उनको पता नहीं यह अपने देश का अपमान है। मैं यह नहीं कहता पूर्व की सरकारों ने काम नहीं किया। कोई भी सरकार आती है। वह अपनी क्षमता के अनुरुप काम करती है। हर किसी के काम करने का तरीका अलग होता है। नरेन्द्र भाई मोदी की सरकार ने बहुत ही बेहतर और अच्छा काम किया है। हमारी सरकार ने संकल्प लिया है। 22 तक हर गरीब को घर और खाना बनाने के लिए रसोई गैस का कनेक्शन दिया जाएगा। यह बात हमारे घोषणा पत्र में भी है।

आपको पता होगा। आज पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है। हर भारतीय यही तो चाहता है। कल तक दुनिया भारत को मजबूर देश के रुप में जानती थी। आज हमारा भारत सशक्त राष्ट्र के रुप में खड़ा है। विश्व मुद्रा कोष ने कहा है। दुनिया में सबसे तेजी से बढऩे वाली भारत की अर्थव्यवस्था है। सभा को उनके अलावा एनडीए प्रत्याशी अश्विनी चौबे, विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह, विधायक ददन यादव ने भी संबोधित किया। आप इन नेताओं के भाषण का अंश हमारे यू ट्यूब चैनल बक्सर खबर पर भी देख सकते हैं। कार्यक्रम में जदयू अध्यक्ष विन्ध्याचल कुशवाहा, डा. विनोद यादव, ओम प्रकाश भुवन, कतवारु सिंह, जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, प्रदीप दुबे, विश्वनाथ राम आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here