किसानों को मजबूत करेगी कांग्रेस, समर्थन मूल्य में होगी ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी

0
141

बक्सर खबर। कांग्रेस सत्ता में आई तो फसलों का समर्थन मूल्य इतना होगा। जिससे उन्हें किसी भी तरह के कर्ज का सामना नहीं करना होगा। यह बात आज पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह उर्फ धीरज एवं बिहारी के प्रभारी सह सचिव वीरेन्द्र सिंह राठौर ने कही। उनके अनुसार वर्तमान सरकार पूंजी पतियों के लिए काम कर रही है। राहुल गांधी के निर्देश पर हमारी पार्टी इन दिनों जिला में जगह-जगह किसान चौपाल का आयोजन कर रही है।

धनसोई के कार्यक्रम में बिहार प्रभारी व कांग्रेस के अध्यक्ष

एक दिन पहले ही प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौर यहां पहुंचे थे। आज मंगलवार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे। इन लोगों ने पार्टी कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया। दानों नेताओं के अलावा पीसी में सदर विधायक संजय तिवारी और जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन, राहुल आनंद, साधना पांडेय, विभोर द्विवेदी, पंकज उपाध्याय आदि मौजूद थे। नेताओं ने कहा किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए हमारी सरकार ऋण माफ करेगी। जैसा अभी तीन राज्यों में किया गया है। यही नहीं समर्थन मूल्य को भी बढ़ाकर ढ़ाई हजार तक किया जाएगा।

सिमरी के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष व सदर विधायक

पीसी के उपरान्त दोनों नेता जिले में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे। राजपुर प्रखंड के धनसोई में किसान चौपाल के दौरान वीरेन्द्र सिंह राठोर, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, जिलाध्यक्ष तथागत आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र ने की। वहीं सिमरी प्रखंड के खरहाटांड और ब्रह्मपुर के कैथी में चौपाल आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जनार्दन पांडेय एवं भरत यादव ने संयुक्त रुप से की। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और सदर विधायक संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, उमा पांडेय आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here