विश्वास का कत्ल है आशीष हत्याकांड, परिवार का करीबी निकला हत्यारा

1
6477

‌‌‌पड़ोसी ही निकला हत्या का मास्टर माइंड, एक और की तलाश जारी
बक्सर खबर। आठवीं कक्षा के छात्र आशीष की हत्या विश्वास का कत्ल है। हत्या का मुख्य मास्टर माइंड छोटन यादव जेल भेजा जा चुका है। उसने जो जानकारी पुलिस को दी है। उसके अनुसार एक और युवक है। जो हत्या में शामिल था। छोटन के अनुसार उसने ही आशीष को मारा। जबकि छोटन फिरौती लेने की योजना बना रहा था। आशीष को यही दोनों मिलकर उस सुनसान घर तक ले गए थे। जहां उसके टी शर्ट को खोल हाथ बांधने का प्रयास किया गया। लेकिन, वह धक्का दे भाग निकला। दोनों ने उसे पकड़ लिया। फिर उसी टी शर्ट से गला घोटकर हत्या कर दी। छोटन आशीष का पड़ोसी हैं। वह अक्सर घर भी आता-जाता था। आशीष के पिता गजेन्द्र तिवारी फौजी थे और छोटन के पिता भी। इन कारणों से दोनों परिवार एक दूसरे से मेल-मिलाप रखते थे। परिवार वालों के नजदीक होने का लाभ उठाकर वह अशीष को ऐसी जगह ले गया। जहां तक किसी की नजर नहीं गई। फिरौती का फोन भी उसी ने किया था।

इस हत्या के कुछ राज और भी हैं। लेकिन, पुलिस उसे पूरी तरह खोल नहीं रही। क्योंकि जिस चौथे पर उसकी निगाह है। वह साक्ष्य मिटाने का प्रयास कर सकता है। वैसे पुलिस भले ही उसका नाम नहीं बता रही। वह तो अपनी करनी जानता ही है। इस लिए वह पूरी तरह चौकन्ना होगा। अथवा अपने बचाव के लिए कोई कानूनी पैतरा अपनाया होगा। पाठकों को हम बता दें आशीष 7 अगस्त को घर से दोस्तो के साथ निकला था। आठ अगस्त को फिरौती के लिए फोन आया। उसी दिन अपहरण की प्राथमिकी डुमरांव थाने में दर्ज हुई। 24 अगस्त को उसका शव डुमरांव पावर हाउस के पीछे बने अर्द्ध निर्मित घर से मिला था। जिसके बाद डुमरांव के लोग आक्रोशित हो गए। प्रदर्शन भी हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भी घर वालों से मिलने गए। फिलहाल उसके पिता गजेन्द्र तिवारी पुलिस की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें यह बात खल रही है कि क्या पड़ोसी भी ऐसा कर सकते हैं।

1 COMMENT

  1. Koi bhi murder ho Yadav jarur rahta hai pata nahi ye kya ho Gaya hai kanoon se darte kyu nahi. Ye apne aapko bhi barbad karte hai aur dusre ko bhi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here