फागू चौहान बिहार के नए राज्यपाल

0
657

बक्सर खबर। बिहार के नए राज्यपाल फागू चौहान बनाए गए हैं। यूपी भाजपा के बड़े नेता के रुप में उनकी पहचान है। राष्ट्रपति ने आज उन्हें बिहार का राज्यपाल मनोनित किया। जारी अध्यादेश के अनुसार बिहार के निवर्तमान राज्यपाल लालजी टंडन अब मध्य प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अब उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होंगी।

जानकारी के अनुसार फागू चौहान उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन थे। वे मूल रुप से आजमगढ़ जिला के शोखपुरा के रहने वाले हैं। अपने राजनीतिक जीवन में छह बार वे घोषी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। पिछड़ी जाति का बड़ा नेता होने के कारण उन्हें पार्टी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here