कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति के लिए भरा जा रहा है आवेदन

0
2893

बक्सर खबर। जिले में कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति होनी है। इसके लिए आनलाइन आवेदन भरा जा रहा है। जिसकी अंतिम समय सीमा 15 सितम्बर तक है। इसका फार्म बक्सर एनआइसी डॉट इन पर उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी व बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम 2011 एवं बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत इनका नियोजन होगा। जिसका पैनल निर्माण जिला प्रशासन की टीम करेगी। चयनित आवेदकों को एक मुस्त 11,345 रुपये देय होंगे।

इसकी कई सेवा शर्ते हैं जैसे चयनित लोगों को अपना खुद का कम्प्यूटर रखना होगा। उम्र सीमा 18 से 37 एवं अनुसूचित व जन जाति के लिए 42 तथा महिला व अति पिछड़ा तथा बीसी वर्ग के लिए अंतिम उम्र सीमा 40 वर्ष है। योग्यता कम से कम मैट्रिक एवं कम्प्यूटर में दक्षता अनिवार्य है। विशेष जानकारी के लिए जिला की साइट पर जाकर देखा जा सकता है। सूत्रों की माने से जो पैनल बनेगा उसकी वैधता तीन वर्ष होगी। पहले चरण में चयनित लोगों का नियोजन जिले की सभी पंचायतों में किया जाना है। अर्थात कम से कम 142 लोगों को फिलहाल रोजगार मिलना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here