सबकी नजर भाजपा पर, कौन होगा उम्मीदवार …

0
1040

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी इन दिनों जिले में चरम पर है। न चाहते हुए भी लोगों का ध्यान उम्मीदवारों के नाम पर अटका हुआ है। मीडिया वाले तो पहले से ही टिकट बांट रहे हैं। बात अपने जिले की करें तो सबकी नजर भाजपा पर टिकी है। हालांकि पार्टी के अनुसार किसी मंत्री का टिकट कटा नहीं है। लेकिन, मीडिया ने ऐसी खबरें फैला रख्खी हैं कि अनिश्चितता का माहौल बना रखा है। इस बीच खबर आ रही है कि पार्टी ने सभी 17 उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया है। सूची बिहार के प्रदेश कार्यालय को भेज दी गयी है। उसकी घोषणा यहीं से होगी।

जब तक घोषणा हो नहीं जाती तब तक मीडिया और अटकलबाजी करने वालों के पास चर्चा-परिचर्चा का कारण मौजूद है। हालांकि राजनीति में कब क्या होगा। कोई इसका दावा नहीं कर सकता। इसे आधार बनाकर खबर छापने वाले भी घुमावदार गेंद डाल रहे हैं। इसमें एक बात स्पष्ट हो चुकी है। बक्सर में किसी भी पार्टी सीधा मुकाबला भाजपा से होगा। क्योंकि एनडीए ने इसे भाजपा की सीट घोषित किया है। ऐसे में वर्तमान सांसद अश्विनी चौबे का नाम पहला है। जिनके नाम की चर्चा किए बगैर कोई आगे नहीं बढ़ सकता। दूसरी तरफ राजद और कांग्रेस के बीच भी मामला फंसा हुआ है। एक तरफ पूर्व सांसद जगदानंद सिंह जनसंपर्क अभियान में तल्लीन हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के लोग दावा कर रहे हैं कि इस सीट पर हमारा उम्मीदवार रहेगा। गठबंधन की इस राजनीति में लोग उलझे हुए हैं। लेकिन, सूत्र बताते हैं यहां भाजपा और राजद के बीच ही सीधा मुकाबला होगा। ऐसे में पहलवान कौन होंगे। यह जानने के लिए लोग परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here