हर गांव को बिजली देने वाली सरकार को वोट दें : सुशील मोदी

0
230

बक्सर खबर। आज विकास का दौर है। हमारी पार्टी की सरकार ने हर गांव को बिजली से जोड़ा। आज लोग एलइडी की रौशनी में रहना चाहते हैं। लेकिन, कुछ लोग आज भी लालटेन जलाने की वकालत कर रहे हैं। ऐसे लोगों से दूर रहिए। भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं। पन्द्रह साल तक जिन लोगों ने प्रदेश में शासन किया। करोड़ों की संपति बनाई। घोटाला किया और अब जेल में हैं। वे विकास की बात करते हैं। यह बातें आज सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहीं। वे ईटाढ़ी विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी की आंधी को देखकर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ी। पहले ही हार मानते हुए मैदान छोड़ भाग गई। उन्होंने कहा स्मृति ईरानी उनको इस बार राहुल गांधी को सबक सीखाएंगी। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया का सपना साकार हुआ है। सब्जी बेचने वाला भी नगद पैसा नहीं ले रहा है। गरीबो के घर मे घरेलू गैस पर खाना बन रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चल रही है। सभा का संचालन जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया। मौके पर सतेन्द्र कुंवर, परशुराम चतुर्वेदी, प्रदीप दुबे,सन्तोष राय, वीरेंद्र केशरी, इन्द्रलेश पाठक, अखिलेश सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here