संध्या साढ़े पांच से शहर में नहीं चलेंगे कोई वाहन

0
649

बक्सर खबर। दुर्गा पूजा उत्सव चरम पर है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने कई सख्त निर्देश जारी किए हैं। आज बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी के के उपाध्याय ने यह निर्देश जारी किया है कि अपराह्न तीन बजे के बाद चार पहिया और ती पहिया वाहन शहर में नहीं चलेंगे। संध्या 5 : 30 के बाद दो पहिया वाहनों के परिचालन भर भी रोक रहेगी।

शहर में चौराहों पर जहां दंडाधिकारी और पुलिस फोर्स तैनात है। वे पदाधिकारी इस आदेश का अनुपालन करेंगे। पाठकों को यह ज्ञात होगा कि 15 तारीख से ही भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लागू है। सुबह चार से आठ बजे के बीच भारी वाहन मुख्य पथ और बाइपास के रास्ते से होकर गुजरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here