अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन पर पथराव, जान बचा भागे सीओ

0
566

बक्सर खबर : अतिक्रमण हटा रास्ता खुलवाने पहुंचे प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हालत ऐसे पैदा हो गए है कि सीओ समेत पुलिस टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। घटना मुरार थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव की है। थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर दलित बस्ती है। जहां राजाराम पासवान का परिवार रास्ते के अभाव में घर में कैद हो गया है। पीडि़त की पत्नी मुनेश्वरी देवी लोक शिकायत निवारण में शिकायत की। वहां के आदेश पर चौगाई सीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह मुरार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ऐसा करने वाले सरल पासवान और उनका परिवार मौका देख प्रशासन की टीम पर टूट पड़ा। महिलाओं को आगे कर उन लोगों ने इतना पथराव किया। प्रशासनिक टीम भाग खड़ी हुई। कुछ महिलाओं ने सीओ का कालर पकड़ लिया। भीड़ में फंसे मारे डर के कांपने लगे। क्योंकि पुलिस वहां से पहले ही भाग चुकी थी। गिरते पड़ते सीओ थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार पुलिस व प्रशासन पर पथराव करने वाले लगभग तीस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। सरल समेत पांच को नामजद किया गया है एवं अन्य पच्चीस लोग अज्ञात हैं।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here