ग्यारह को मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं बक्सर

0
2061

बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस माह की 11 तारीख को बक्सर पहुंच रहे हैं। उनका यह निजी दौरा है। वे सिमरी प्रखंड के एकवना गांव जाएंगे। सूचना के अनुसार जिले के वयोवृद्ध समाजवादी नेता व पूर्व मुखिया रामअवधेश चौधरी का निधन 28 नवम्बर को हो गया था। बक्सर में उनका अंतिम संस्कार हुआ था। अपने जमाने के सच्चे समाजवादी नेता कहे जाने वाले चौधरी को डा. राममनोहर लोहिया के अनुयायी थी। कर्पूरी ठाकुर के भी नजदीक रहे। 1974 के आंदोलन में नीतीश के साथ भी रहे। अब वे नहीं है, उनका श्राद्धकर्म 11 दिसम्बर को पैतृक गांव सिमरी प्रखंड के एकवना गांव में होगा।

रामअवधेश चौधरी की फाइल फोटो

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। इसकी सूचना जदयू के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने दो दिन पूर्व दी थी। इस बीच आज रविवार को मुख्यमंत्री सचिवालय से प्रशासनिक सूचना जिला मुख्यालय को भी प्राप्त हो गई है। सरकार आदेश प्राप्त होते ही एसडीओ व डीएसपी केके सिंह एकवना पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना से पूरा जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। कार्यक्रम स्थल से लेकर गांव तक पहुंचने वाले रास्ते और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here