‌‌‌शिव गुरू महोत्सव में बुजुर्गों का हुआ सम्मान

0
208

बक्सर खबर। किला मैदान में गुरुवार को शिवगुरू महोत्सव आयोजित किया गया। इस परिवार के ज्येष्ठ गुरू भाई हरीन्द्रानंद जी के 71 वें जन्मदिन पर यह कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें विशेष रुप से बुजुर्गों के सम्मान पर बल दिया गया। बुजुर्ग का अर्थ यह नहीं होता कि उसकी उम्र ज्यादा हो। वे लोग बड़े हैं आपसे बड़े हों और उनको मदद की आवश्यकता हो। शिव गुरू चर्चा करते हुए यह बाते सतीश जी ने रामलीला मंच से कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिव शिष्य किला मैदान में एकत्र थे। परिचर्चा करने वालों ने कहा शिव जगत गुरू हैं। हमें उनसे खुद के लिए दया की याचना करनी चाहिए।

इस मौके पर शिव शिष्य परिवार से जुड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान भी किया गया। साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों का परीक्षण किया गया। मौके पर सरजू पासवान, मारकंडे सिंह, अशोक केशरी, धर्मेन्द्र प्रसाद, राजकुमार सेठ, अजय चौबे, गोपाल पासवान, संतोष चौहान, श्याम बिहारी राम, विजय नारायण सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार यादव, मदन सिंह, शिवजी केशरी, पप्पु वर्मा, ललन प्रसाद, रंजन प्रसाद, श्याम देवी, शशिबाला देवी, पुष्पा देवी, मीरा देवी, विन्ध्याचली देवी, रिंकू कुमारी, गीता देवी, कुन्दन देवी, वीणा देवी इत्यादी उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here