‌‌‌ईद मुबारक, जाने किस मस्जीद में कब होगी नमाज अदा

0
487

बक्सर खबर। रमजान का पाक महीना समाप्त हो चला है। कल बुधवार को ईद मनायी जाएगी। इसकी प्रशासनिक तैयारी चल रही है। सूचना के अनुसार जिला मुख्यालय की सभी मस्जिदों में सुबह आठ बजे से नमाज अजाद होगी। शहर में तेरह जगह नमाज की तैयारी है। सुबह साढ़े सात बजे ईदगाह में नमाज होगी। इसके उपरांत 7:45 बजे जमा मस्जिद बक्सर में। फिर इसका सिलसिला शुरू होगा।

हमें नमाज के बारे में जो जानकारी उपलब्ध है। उसकी सूची खबर में दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित कर सुरक्षा पर विमर्श किया। जिले के सभी थानाध्यक्षों को बुलाया गया था। उन्हें एहतियात और जरुरी उपायों के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान दोनों अनुमंडल के एसडीओ, डीएसपी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here