‌‌‌महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर विधवा से मारपीट

0
3155

बक्सर खबर। शौच के लिए घर से निकली बहू के साथ गांव के मनबढ़ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला चिल्लाने लगी तो उसे बचाने दौड़ी सास दुर्गावती के साथ मारपीट हुई। इतना ही नहीं आरोपित युवक बेवा महिला के दरवाजे पर पहुंचा और उसे मारकर लहलूहान कर दिया। यह आरोप दुर्गावती कुंवर ने अपने गांव के युवक बिट्टू गोड़ पर लगाया है।

इसके अलावा तीन-चार महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है। इसकी प्राथमिकी सिमरी प्रखंड के  रामदास राय ओपी में दर्ज की गई है। पीड़ित पक्ष के अनुसार घटना गुरुवार रात आठ बजे के लगभग की है। विधवा महिला दुर्गावती घर में थी। बहू शौच से लौट रही थी। इसी बीच टार्च की रौशनी जला बिट्टू गोड़ ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसे कहीं और ले जाने का प्रयास करने लगे। उसने आवाज दी तो सास और ननद दौड़ी। पहले तो युवक भाग गया। लेकिन, जब विरोधी पक्ष की महिलाएं जमा हुई तो उनके साथ वह भी हाथ में देशी कट्टा लेकर आ धमका। कट्टे बट से उसने दुर्गावती पर वार किया। जिससे उसका सर फट गया। पूछने पर सिमरी थाने की पुलिस ने बताया कि वहां से मारपीट की सूचना मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here