कमाने गए राजपुर के युवक की दिल्ली में मौत

0
637

बक्सर खबर। राजपुर थाना के कटरियां गांव निवासी श्याम बिहरी कुशवाहा की मौत हो गई है। यह युवक पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। पांच दिन पहले शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। वहां उपचार चल रहा था। लेकिन 30 अक्टूबर को उसने दम तोड़ दिया।

आज रविवार को उसका शव गांव लाया गया। परिजनों ने मिलकर आज उसका दाह संस्कार किया। सूत्रों के अनुसार यह युवक कटरियां निवासी केशो सिंह कुशवाहा का पुत्र था। दो वर्ष से विदेश में रहा। लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के कारण पिछले दो माह से दिल्ली में आकर काम कर रहा था। लेकिन दुखद घटना का शिकार हो गया। उसके दो बच्चे हैं। पूरा परिवार इस घटना से आहत है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here