गर्भवती हुई किशोरी तो खुला दुष्कर्म का राज

0
5275

पीड़ित की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी 
बक्सर खबर । नाबालिग किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना लगभग 4 माह पहले की है। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो परिजनों को इसकी भनक लगी। चिकित्सकीय परामर्श के बाद उसका गर्भपात करा दिया गया। साथ ही शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई गई। जिसमें दो युवकों को नामजद किया गया है। घटना तिलक राय हाता ओ पी के एक गांव की है।

अभिषेक ठाकुर और सोनू ठाकुर को अभियुक्त बनाया गया है। डुमरांव डीएसपी के के सिंह ने पूछने पर कहा प्राथमिकी महिला थाने ने दर्ज की है। परिजनों के अनुसार दोनों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके डर से मामला अब तक सामने नहीं आ सका था। पुलिस तेजी से आरोपियों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here